मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उनके साथ पर्यावरण संबंधी लंबित मंजूरियों और अप्रूवल के बारे में चर्चा की। उन्हें विभिन्न प्रोजेक्ट्स के उन सभी चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जहाँ काम अटका हुआ है। उनसे मंजूरियों में तेजी लाने का अनुरोध किया क्योंकि इससे विकास कार्यों में देरी हो सकती है। महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट्स के लिए जल्द पर्यावरण मंज़ूरी का भरोसा दिलाने के लिए मैं माननीय भूपेंद्र जी का बहुत आभारी हूँ!”
News Source : Social Media
Image Source : X @Dev_Fadnavis
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



