मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार सभी सेनाओं की महिला सदस्यों वाले त्रि-सेवा समुद्री अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार महिलाओं के इस दल ने न केवल पृथ्वी का चक्कर लगाने का साहसिक कदम उठाया है, बल्कि अपनी इस असाधारण उपलब्धि से करोड़ों देशवासियों को गौरवान्वित भी किया है।
आप को बता दे , चालक दल की राजनयिक यात्राओं का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इन महिला सदस्यों ने भारत की समृद्ध संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के राजदूत के रूप में कार्य किया है, जिससे वैश्विक स्तर पर देश की ‘सॉफ्ट पावर’ और अधिक मजबूत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने स्वदेश निर्मित आईएएसवी त्रिवेणी को ‘आत्मनिर्भर भारत’ तथा देश के नवाचार, बढ़ती क्षमताओं और अटूट आत्मविश्वास का एक जीवंत उदाहरण बताया।
news & Image source: रक्षा मंत्रालय।
News Source: रक्षा मंत्रालय।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



