मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने नागर विमानन महानिदेशालय से अनुमोदित उड़ान प्रशिक्षण संगठनों-एफटीओ की दूसरे चरण की रैंकिंग जारी की है। पहले चरण की रैंकिंग पिछले साल अक्टूबर को जारी हुई थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि एफटीओ रैंकिंग प्रणाली एक ऐतिहासिक सुधार है जिसका उद्देश्य उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण मानकों को मजबूत करना, सुरक्षा बढ़ाना और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल देश को वैश्विक विमानन का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



