निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले तमिलनाडु और प. बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की

0
95

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है। आयोग ने बताया है कि 26 फरवरी को चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के लागू होने के बाद से पश्चिम बंगाल में नकदी, शराब, मादक पदार्थों, कीमती धातुओं और मुफ्त उपहारों सहित 427 करोड़ रुपये और तमिलनाडु में इसी श्रेणी में 438 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को सख्‍ती से लागू करने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई और औचक निरीक्षण के लिए दोनों राज्यों में 5 हजार से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमें और पांच हजार तीन सौ से अधिक स्थिर निगरानी टीमें तैनात की गई हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here