मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने आज मई 2026 में महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त होने वाली नौ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान 12 मई को होंगे और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। नामांकन 23 अप्रैल से शुरू होगा और और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को होगी और उम्मीदवार 4 मई तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। यह चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा के 288 सदस्यों द्वारा कराए जाएंगे। उद्धव ठाकरे सहित 9 सदस्यों का कार्यकाल 13 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



