नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए

0
81
सीबीआई अदालत ने पुणे बैंक के दो पूर्व अधिकारियों को तीन साल की कैद की सजा सुनाई
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की अदालत ने शनिवार को नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत दलीलों के बाद कुलकर्णी और वाघमारे को सीबीआई हिरासत में भेजा। एजेंसी ने कहा कि जांच के लिए दोनों को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर ले जाना आवश्यक है और इस बड़े षड्यंत्र की जांच करनी होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष लोक अभियोजक नीतू गुप्ता सीबीआई की ओर से पेश हुईं और दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग की। कार्यवाही के दौरान सीबीआई ने कहा कि कुलकर्णी विषय विशेषज्ञ थे और 2026 के नीट स्नातक प्रश्न पत्र को तैयार करने में शामिल थे। सीबीआई ने कहा कि सह-आरोपी धनंजय लोखंडे ने मनीषा वाघमारे से लीक सामग्री एकत्र की थी। एजेंसी और आरोपियों के वकील द्वारा प्रस्तुत विस्तृत दलीलों पर विचार करते हुए अदालत ने दोनों को 10 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के अनुसार, कुलकर्णी राष्‍ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रसायन विज्ञान के लेक्चरर थे और प्रश्न पत्रों तक उनकी पहुंच थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here