नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से 11 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर

0
78
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से 11 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से 11 सितंबर 2026 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं और वहां वे वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से बातचीत करेंगे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बातचीत का मुख्य फोकस भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर होगा। इसमें ऑपरेशनल बातचीत, इंटरऑपरेबिलिटी, जानकारी साझा करने, ट्रेनिंग, प्रोफेशनल एक्सचेंज और उभरती समुद्री क्षमताओं पर जोर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और एक सुरक्षित, स्थिर और मजबूत इंडो-पैसिफिक के प्रति उनके संकल्प को दर्शाती है।

News Source : Social Media

Image Source : X @indiannavy

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here