मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के पक्षकार देशों का समीक्षा सम्मेलन आज न्यूयॉर्क में शुरू हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में, पक्षकार चार सप्ताह की अवधि में एनपीटी के तीन स्तंभों – निरस्त्रीकरण, अप्रसार और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग पर हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए एकत्रित होंगे। एनपीटी का 11वां समीक्षा सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव चरम पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की निरस्त्रीकरण मामलों की उच्च प्रतिनिधि इज़ुमी नाकामित्सु ने कहा कि यह आयोजन अत्यंत कठिन सुरक्षा वातावरण और लगातार चिंताजनक बयानबाजी के मद्देनजर देशों को साझा क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यदि परमाणु हथियार संपन्न देशों की संख्या बढ़ती है, तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का जोखिम भी बढ़ जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



