मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत पटना में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक युवाओं के सैलाब के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गांधी मैदान में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम चौधरी ने कहा, “भारत माता की जयघोष, राष्ट्रभक्ति की धुन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।”
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा, “आइए, हम सभी बिहारवासी 9-17 अगस्त तक चलने वाले “हर घर तिरंगा अभियान” में बढ़-चढ़कर भाग लें और हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने गौरव और समर्पण को अभिव्यक्त करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



