मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया एवं समारोह को संबोधित भी किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम चौधरी ने लिखा, “शिक्षकों को राष्ट्र एवं समाज के चरित्र निर्माण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान अर्जित कर बिहार के भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया। शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु अलग विश्वविद्यालय की स्थापना, 700 मॉडल स्कूलों का विकास, आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने तथा परीक्षा एवं परिणाम व्यवस्था में व्यापक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बिहार में शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर में उल्लेखनीय कमी आई है। हमारा संकल्प है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी दक्षता और बेहतर अवसरों के माध्यम से बिहार के हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिले।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



