मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी रिवर फ्रंट पर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बीयूआईडीसीओ) की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि लगभग 46.26 करोड़ रूपए की लागत से विकसित भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के आधुनिक रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 565 मीटर लंबे प्रोमेनेड, हाई मास्ट लाइट, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं बेहतर आधारभूत संरचना से पटना सिटी का रिवर फ्रंट अब नई पहचान के साथ विकसित हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बिहार सरकार शहरी विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के माध्यम से नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



