मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि बैठक में केवल शुभेंदु अधिकारी का ही नाम नेता के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के चयन की औपचारिक घोषणा की। नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



