तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और मुर्शिदाबाद जिले के भगवानगोला से वर्तमान विधायक इदरीश अली का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, अली लंबे समय से बुढ़ापे संबंधी कई बीमारियों से पीड़ित थे। बताया गया कि गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को हर्ट अटैक से उनका निधन हो गया।
बताते चले कि, 2014 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर अली ने उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट से भारी अंतर से जीत दर्ज कर एक बार सांसद भी चुने गए थे। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। अली शुरुआत में पेशे से एक वकील थे। बाद में वे राजनीति में आ गए। इदरीश का राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू हुआ। बाद में तृणमूल में शामिल हो गए। 2011 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुर्शिदाबाद की जलांगी सीट से तृणमूल ने उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उस बार वे हार गए थे। इसके बाद हावड़ा के उलबेरिया पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पहली बार जीतकर इदरीश विधानसभा पहुंचे थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने उन्हें मुर्शिदाबाद के भगवानगोला सीट से उम्मीदवार बनाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



