लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायकों सहित राजनीतिक, सामाजिक, संगठन व कला क्षेत्र से जुड़े सैंकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समारोह में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पार्टी गमझा पहनाकर व सदस्यता प्रमाण-पत्र से नए सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



