मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आज शुक्रवार एक एमएलए हॉस्टल में आग लग गई। आग की भयानक लपटें आसमान तक उठती नजर आ रही है। आग लगने के बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं।
आग लगने के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, एमएलए होस्टल में आग लगने की खबर है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH | J&K: Fire broke out at an MLA hostel in Srinagar. Fire tenders at the spot, efforts to douse the fire underway. pic.twitter.com/luiWz52DW3
— ANI (@ANI) February 16, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



