मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा जिले में आयोजित श्रीकृष्ण यदुवंशी अहीर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से स्वीकृत पार्वती-कालीसिंध-चंबल अंतर्राज्यीय परियोजना मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि चंबल मैया का आशीर्वाद दोनों प्रांतों को मिल रहा है और यह परियोजना दोनों राज्यों के किसानों व नागरिकों के लिए वरदान साबित होगी जिससे सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।
आप को बता दे, मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में उपस्थित होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने यदुवंशी समाज के सामाजिक योगदान की सराहना की तथा राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को दोनों राज्यों के विकास का संयुक्त प्रयास बताया। पीकेसी परियोजना से मध्यप्रदेश के मालवा व चंबल क्षेत्र के 12 जिलों और राजस्थान के किसान लाभान्वित होंगे।
Image source: mpinfo
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



