मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने आज स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों ने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग गहरे आपसी विश्वास और रणनीतिक अभिसरण का प्रमाण है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का भविष्य न केवल नवाचार पर, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानवीय गरिमा पर भी आधारित होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी पर आज हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच सहयोग के नए द्वार खोलेगा। इस अवसर पर पीएम रॉबर्ट फिको ने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, डिजिटल परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि उसने कई प्रमुख क्षेत्रों में उन्नत देशों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



