मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया के जकार्ता के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका में भव्य रूप से औपचारिक स्वागत हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जकार्ता के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका में भव्य औपचारिक स्वागत किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह दौरा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे और साथ ही दोनों देशों को आपस में जोड़ने वाले गहरे भरोसे, साझा मूल्यों और अटूट दोस्ती को और मजबूती मिलेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



