पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे

0
95
पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर इजरायल पहुंचे
Image Source : @MEAIndia

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इजरायल के दो दिन के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पर बेन्‍यामिन नेतन्याहू और सारा नेतन्याहू द्वारा स्वागत करने पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल होने और ऐसे सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं जो भारत-इस्राइल मित्रता को और मजबूत करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की नौ वर्षों में यह दूसरी इस्रराइल यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने तेल अवीव में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इसके बाद वे यरुशलम के लिए रवाना हुए, जहां वे इजरायली संसद को संबोधित करेंगे। इस्रराइल रणनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के बीच  विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा कृषि क्षेत्र विशेष सहयोग है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here