पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

0
97
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया जिसमे पीएम मोदी ने कहा कि, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here