मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के कोच्चि में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केरल की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और प्रौद्योगिकी की बेहतर परिस्थितियाँ इसे विवाह और सम्मेलनों के लिए श्रेष्ठ गंतव्य बनाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में पर्यटन, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह संकट हमें आत्मनिर्भरता के महत्व का बोध कराता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि सौर परियोजनाएं और इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा क्षेत्र में दूसरों पर निर्भरता कम करने में सहायक हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि एलडीएफ और यूडीएफ भले ही अलग-अलग नामों से जाने जाते हों, लेकिन भ्रष्टाचार में समान रूप से भागीदार हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम किये जाने पर भी खुशी व्यक्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



