पीएम मोदी ने गोथेनबर्ग में स्‍वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन से की बातचीत

0
86
पीएम मोदी ने गोथेनबर्ग में स्‍वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन से की बातचीत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात गोथेनबर्ग में स्‍वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन से बातचीत की। पीएम मोदी दो दिन के स्वीडन दौरे पर कल गोथेनबर्ग पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान, ‘रॉयल ​​ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार किसी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। उन्होंने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, हरित परिवर्तन, अंतरिक्ष, उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा और सुरक्षा, लघु एवं मध्यम उद्यम, अनुसंधान तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों में प्रगाढ़ करने के बारे में चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय संगठनों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। बहुपक्षीय मंचों में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने डिजिटल परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने स्वीडन में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की भी सराहना की। बैठक में राजकुमारी विक्टोरिया ने स्वीडन के सम्राट और महारानी की ओर से शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सम्राट कार्ल सोलहवें गुस्ताव के 80वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इससे पहले, स्‍वीडन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय प्रधानमंत्री के विमान को स्वीडन की वायु सेना के जेट विमानों ने सुरक्षा प्रदान की। हवाई अड्डे पर स्‍वीडन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। गोथेनबर्ग पहुंचने के तुरंत बाद, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात की। प्रवासी भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का स्वागत संगीतमय प्रस्तुतियों से किया। इस दौरान स्वीडन की ओपेरा गायिका चार्लोटा हुल्ड्ट ने ‘वैष्णव जन तो’ भजन की प्रस्तुति दी। लिला अकादमी के विदयार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला भरतनाट्यम प्रस्तुत किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here