मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (1 जुलाई 2026) को चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंटों को शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पूरे सीए समुदाय को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ की बधाई। वे लंबे समय से भारत की आर्थिक यात्रा में भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से, वे हमारे वित्तीय सिस्टम को मजबूत करते हैं, व्यवसायों को सहारा देते हैं, उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं और निवेशकों का भरोसा बढ़ाते हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। जैसे-जैसे हम ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उनकी कोशिशें ऐसा माहौल बनाने में मदद करती हैं जहाँ उद्यम फल-फूल सकें और सभी के लिए अवसर बढ़ सकें।”
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



