पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
97
पीएम मोदी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार, 10 कोच वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन 1,200 kW हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित होगी और इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किमी/घंटा होगी। हाइड्रोजन ईंधन से संचालित होने के कारण इसके टेलपाइप से केवल जलवाष्प का उत्सर्जन होगा। यह भारतीय रेलवे के हरित परिवहन (ग्रीन ट्रांसपोर्ट) मिशन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल कदम है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ने दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत की ‘हरित रेल क्रान्ति’ का ऐतिहासिक शुभारंभ कर पूरे देश को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है।

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here