मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। 27 से 29 जून तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर सेशेल्स के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने पिछली बार 2015 में सेशेल्स का दौरा किया था। यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 50 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। समुद्री क्षेत्र में भारत के अहम पड़ोसी और ‘विज़न महासागर’ में एक महत्वपूर्ण साझेदार के तौर पर, प्रधानमंत्री की सेशेल्स यात्रा हमारी पुरानी और लोगों पर केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करेगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने राजकीय यात्रा पर सेशेल्स के लिए रवाना होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मैं सेशेल्स के लिए रवाना हो रहा हूँ, जहाँ मैं उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लूँगा। इस वर्ष यह और भी विशेष है क्योंकि यह स्वर्ण जयंती समारोह है। सेशेल्स हमारा एक अहम समुद्री पड़ोसी और हमारे ‘विज़न महासागर’ के साथ-साथ ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख साझेदार है। मैं सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति, अपने मित्र डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूँ। मुझे इस यात्रा के दौरान सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मैं वहाँ के भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



