पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने राजनीतिक पारी शुरू करने के ऐलान के महज 8 दिन बाद ही उस पर विराम लगा दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने गत 28 दिसंबर को YSR कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ समय के लिए राजनीति से भी दूरी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी है।
मीडिया की माने तो, रायडू ने YSR कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर एक्स पर लिखा है, ‘यह सभी को सूचित करने के लिए है कि मैंने YSR कांग्रेस पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से बाहर रहने का फैसला किया है। आगे के निर्णय को लेकर उचित समय पर अवगत कराया जाएगा’। बता दें कि रायडू ने कुछ दिन पहले ही राजनीति की पिच पर कदम रखा है।
This is to inform everyone that I have decided to quit the YSRCP Party and stay out of politics for a little while. Further action will be conveyed in due course of time.
Thank You.
— ATR (@RayuduAmbati) January 6, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



