मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रभावी लोक प्रशासन के लिए लगातार सीखने और तेजी से स्वीकार करने की क्षमता आवश्यक है। डॉ. सिंह ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में लोक प्रशासन के 51वें एडवांस प्रोफेशनल प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रशासन तेजी से तकनीकी आधारित हो रहा है और नागरिकों की आकांक्षाएं बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए लोक प्रशासन को न केवल संस्थागत सुधार करने चाहिए बल्कि अधिकारियों को निरंतर अपनी मानसिकता में बदलाव करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उभरती हुई आवश्यकता के अनुरुप होना चाहिए तथा इसे संवाद आधारित होना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



