प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फाइनली ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का इंतजार खत्म होने के करीब आ रहा है। दरअसल, फिल्म बड़े पर्दे पर आने से बस कुछ ही हफ्ते दूर है। जुलाई में रिलीज हुए फिल्म के टीज़र से लोग काफी इंप्रेस हुए थे और अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी हर कोई एक्साइटेड हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभास की मच अवेटेड फिल्म फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का ट्रेलर रिलीज होने से बस कुछ ही घंटे दूर है। मीडिया की माने तो फिल्म का ट्रेलर आज 19:19 बजे यानी शाम के 7 बजकर 19 मिनट रिलीज किया जाएगा। मीडिया में आई खबर के अनुसार, प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइमिंग की अनाउंसमेंट की है। फिलहाल फैंस ‘सालार पार्ट 1’ के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सालार: पार्ट 1: सीजफायर एक आगामी सिनेमाई ड्रामा है जो एक्शन को फिर से परिभाषित करने और भारतीय सिनेमा में नए बेंचमार्क सेट करने का वादा करता है। होम्बले फिल्म्स, सालार: पार्ट 1: सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू नजर वाले हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #SalaarPartOneCeasefire #SalaarTrailer #SalaarPartoneTrailer #Prabhas
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



