नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्‍म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’

0
177

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग इसी वर्ष 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भूमि के अलावा इस फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और शहनाज गिल भी अहम रोल में हैं। रिया कपूर के पति करण बुलानी ने इस फिल्म को निर्दशित किया है। अब आप यह फिल्म ओटीटी पर भी देख सकते हैं। मीडिया की माने तो, फिल्म में भूमि तीस साल की एक महिला हैं, जो अराजकता से भरी जिंदगी से जूझ रही है। यह फिल्म प्यार और दोस्ती के विषयों को आगे बढ़ाने के तरीके पेश करती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ महीने बाद थैंक यू फॉर कमिंग को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग को शोभा कपूर, एकता कपूर अनिल कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। इस फिल्म में महिलाओं को लेकर बात की गई है। इन अभिनेत्रियों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण ने भी अहम भूमिका निभाई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here