मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का कल मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। सुमन 1950 से 1970 के दशक के फिल्म संगीत में हिंदी, मराठी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में अपनी मधुर गायिकी के लिए जानी जाती है। 28 जनवरी 1937 को बांग्लादेश के ढाका में उनका जन्म हुआ था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 1950 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया और दिग्गज संगीतकारों और गायकों विशेष रूप से मोहम्मद रफी के साथ सैकड़ों गाने गाए। उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध गीतों में आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार और तुमने पुकारा और हम चले आए शामिल हैं। उन्होंने मराठी संगीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



