अभिनेता विद्युत जामवाल पिछले लंबे समय से अपनी आने वाली स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अर्जुन रामपाल भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब ‘क्रैक’ का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें विद्युत और अर्जुन का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर जारी कर निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा।
जानकारी के अनुसार, विद्युत जामवाल ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘क्रैक’ का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘डर नहीं डेयरिंग से। ट्रेलर जल्द आ रहा है।’ ‘क्रैक’ के निर्देशन की कमान आदित्य दत्त ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विद्युत ने अपने होम प्रोडक्शन ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ के तहत किया है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Dar Nahi Daring Se #Crakk 🔥
Crakk -Jeetega Toh Jiyegaa Releasing in Cinemas On 23rd February!
Trailer coming soon💪@rampalarjun @norafatehi @iamamyjackson @adidatt @ankittmohan @Its_JamieLever @bijayjanand @rshisatkar #ShalakasPawar@abbassayyed771 @actionherofilm1 @Tseries pic.twitter.com/Gefrrq5Ceg
— Vidyut Jammwal (@VidyutJammwal) February 5, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



