मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान और क्रिकेटर सौरव गांगुली लंबे समय से बायोपिक की चर्चा में रहे हैं, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। 8 जुलाई को गांगुली का जन्मदिन मनाए जाने के मौके पर उनकी बायोपिक “दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी” का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है और मेकर्स ने पोस्टर पर ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित की है। पोस्टर में लॉर्ड्स के उस आइकॉनिक सीन को दिखाया गया है जब गांगुली ने नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद स्टेडियम की बालकनी में टी-शर्ट लहरा कर जशन मनाया था, जिसे देख फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदी सिनेमा में क्रिकेटरों पर बनी बायोपिक्स की लिस्ट में एमएस धोनी, कपिल देव और मोहम्मद अज़हरुद्दीन के बाद अब सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग का है, और इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं। मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म 14 मई 2027 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पिछले क्रिकेट बायोपिक्स की तरह व्यावसायिक सफलता भी हासिल करेगी या नहीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @TSeries
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



