विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ रिलीज हो गई है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म की कहानी में विक्की कौशल भजन कुमार की भूमिका में नजर आ रहे है जो शानदार भजन गाकर और पंडितगिरी करते हुए शहर में पूजा पाठ और कीर्तन जागरण करवाने के लिए जाने जाते है।
मीडिया की माने तो, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में विक्की की जोड़ी पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ बनी है। इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य ने किया गया है और इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के आसपास घूमती है, जिसमें लड़ाई-झगड़ों के साथ मिल-जुलकर सब काम होते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



