फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, केप वर्डे को 3-2 से हराया

0
90
फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, केप वर्डे को 3-2 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना ने शनिवार सुबह खेले गए मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया।मियामी स्टेडियम में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने 29वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद डर्लो डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल कर केप वर्डे को बराबरी पर ला दिया। फिर एमिलियानो मार्टिनेज ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को फिर आगे कर दिया, लेकिन सिडनी लोपेज के इंजरी टाइम के 13वें मिनट के गोल ने मैच को एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्स्ट्रा टाइम में 111वें मिनट में केप वर्डे के डिनये से ऑन गोल हो गया। इसी गोल ने मैच का नतीजा तय किया। केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 बचाव किए, जिनमें से 5 सेव मेसी के प्रयासों पर थीं, और उनकी गोलकीपिंग की वजह से केप वर्डे की टीम ने अर्जेंटीना को अंतिम मिनटों तक कड़ी टक्कर दी। मेसी अब इस टूर्नामेंट में 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के किलियन एमबाप्पे (6 गोल) से एक गोल आगे हैं, साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में अपने सबसे अधिक गोलों का रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here