मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-एल के मुकाबले में बुधवार को एंटे बुदिमिर के गोल की मदद से क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ क्रोएशिया की नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है, जबकि पनामा टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोरंटो स्टेडियम में ग्रुप-एल के इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष रहा, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। पनामा के डिफेन्स ने क्रोएशिया के आक्रमणों को प्रभावी ढंग से रोका। दूसरे हाफ में मैदान में उतरने के सिर्फ चार मिनट बाद एंटे बुदिमिर ने गोल किया। उन्होंने 54वें मिनट में जोसिप स्तानिशिच के सटीक क्रॉस को सरल तरीके से गोल में बदल दिया, जिससे क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त मिली, जो मैच के अंत तक बरकरार रही।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



