फीफा विश्व कप 2026 : पराग्वे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया

0
93
फीफा विश्व कप 2026 : पराग्वे ने प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश, जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फीफा विश्व कप 2026 में मंगलवार को बड़ा उलटफेर हुआ जब पैराग्वे ने चार बार के वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। जर्मनी टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पेनल्टी में हारी है। मैच में पैराग्वे ने 42वें मिनट में बढ़त बनायीं। मिगेल अल्मिरोन को पास पर मातियास गालार्सा के क्रॉस पर जूलियो एनसिसो ने हेडर से गोल किया। जर्मनी ने 52वें मिनट में फ्लोरियन विर्ट्ज के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज के हेडर से बराबरी की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त समय के 102वें मिनट में जोनाथन ताह ने कॉर्नर पर गोल किया, लेकिन वीडियो रिव्यू में वाल्डेमार एंटोन द्वारा गोलकीपर ऑरलैंडो गिल को धक्का देने की पुष्टि होने पर गोल रद्द कर दिया गया। जर्मनी ने पहले हाफ में 78% गेंद पर नियंत्रण रखा, पर पैराग्वे की 4-5-1 रक्षात्मक प्रणाली को भेद नहीं पाई। समूह चरण में 10 गोल करने के बावजूद जर्मनी नॉकआउट मुकाबले में संघर्ष करता दिखा। इस हार के बाद जर्मनी के दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here