मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पुर्तगाल ने शुक्रवार को टोरंटो स्टेडियम में क्रोएशिया को 2-1 से हराया। मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा और पुर्तगाल ने नियंत्रित खेल दिखाया पर गोल नहीं कर पाया। हाफटाइम के बाद जोसिप स्टानिशिच के क्रॉस पर इवान पेरीशिक ने 53वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। 68वें मिनट में मिली पेनल्टी पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बराबरी का गोल दागा। यह नॉकआउट स्टेज में उनका पहला वर्ल्ड कप गोल था और 41 साल 147 दिन की उम्र में वह इस स्टेज पर गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंजरी टाइम में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंसालो रामोस ने हेडर से पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी, जो लगभग निर्णायक साबित हुई। आखिरी पलों में क्रोएशिया ने बराबरी का गोल किया, लेकिन वीएआर समीक्षा के बाद मारियो पासालिच ऑफसाइड पाए गए और गोल रद्द कर दिया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



