फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए 2 गोल

0
98
फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए 2 गोल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल कर पुर्तगाल को 5-0 की बड़ी जीत दिलाई और मैच के प्लेयर ऑफ द मैच बने। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में पहला हाफ समाप्त होने तक पुर्तगाल 3-0 से आगे था। रोनाल्डो ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय में एक और गोल करने के कगार पर थे, लेकिन उज्बेकिस्तान के डिफेंडरों ने गोललाइन के पास गेंद निकाल दी। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के अब्दुखोदिर खुसानोव ने अनजाने में आत्मघाती गोल कर दिया और पुर्तगाल ने 87वें मिनट में पक्का करके पांचवां गोल भी दागा, जिससे मुकाबला 5-0 पर समाप्त हुआ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 41 साल के रोनाल्डो ने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी बनाया और वे पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने छह अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गोल किए हैं जो उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि हैं। पिछले मैच में पास न देने पर आलोचना झेल चुके मिडफ़ील्डर ब्रूनो फर्नांडेज़ ने इस बार बेहतरीन पास कर रोनाल्डो को रास्ता दिया, जिसे रोनाल्डो ने आसानी से गोल में तब्दील कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इससे ग्रुप में पुर्तगाल के अंक बढ़कर चार हो गए।

News Source : Social Media

Image Source : X @FIFAWorldCup

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here