मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को न्यू जर्सी के स्टेडियम में 1-0 से हराया। मैच 90 मिनट तक बराबरी पर रहा, जिसका बड़ा कारण अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज का शानदार प्रदर्शन था, जिन्होंने स्पेन के लगातार हमलों को बार-बार रोका। उनके आगे लामिन यमाल के बॉक्स के बाहर के शॉट्स, ओयारजाबाल के मौके, पेड्री और निको विलियम्स की गोल के करीब पहुंचने वाली कोशिशें सब बेअसर रहीं। लेकिन लगातार दबाव का नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में दिखा, 106वें मिनट में निको विलियम्स के हेडर से गेंद फेरन टोरेस तक पहुँची और उन्होंने दाहिने पैर से शॉट लगा कर गोल कर दिया, जिसे मार्टिनेज रोक नहीं पाए। स्पेन ने दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती। इससे पहले स्पेन ने 2010 में नीदरलैंड को 1-0 हराया था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैच में एक निर्णायक मोड़ इंजरी टाइम में आया जब अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज को पाउ क्यूबार्सी पर टैकल के बाद दूसरा येलो और फिर रेड कार्ड मिला, जिससे अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों में सिमट गया और स्पेन ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बना लिया। 103वें मिनट में निको विलियम्स के क्रॉस पर मिकेल मेरिनो का हेडर बाहर गया, पर तीन मिनट बाद उसी निको के क्रॉस पर फेरन टोरेस ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। यह फाइनल अनुभव और युवा ऊर्जा का टकराव भी था। 39 वर्षीय लियोनेल मेसी बनाम 20 साल के लामिन यमाल, जहाँ स्पेन की मिडफील्ड और डिफेंस ने मेसी को खुलकर खेलने नहीं दिया जबकि यमाल लगातार अटैकिंग रहे। मैच के अंतिम सीटी पर स्पेनिश खिलाड़ी जश्न में व्यस्त हो गए और स्टेडियम ‘वीवा एस्पाना’ के नारों से गूंज उठा। टूर्नामेंट का गोल्डन बूट फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल और 4 असिस्ट के साथ जीता, जबकि मेसी 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



