मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर में बाढ़ की स्थिति अभी भी विकट बनी हुई है। राज्य में विभिन्न स्थान विशेष रूप से इम्फाल पूर्वी और थोउबाल जिले अभी भी जलमग्न है। ऊखरूल जिले में मूसलाधार बारिश के कारण पिछले दिनों में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं जिससे यात्रियों और व्यावसायिक सामग्रियों का परिवहन प्रभावित हुआ है। इस स्थिति के चलते राज्य सरकार ने आज भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में कई प्रमुख नदियां चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही हैं। थोउबाल नदी विभिन्न स्थानों किनारों से निकलकर गांवों और खेतों में पहुंच रही है। इंफाल नदी, इरिल नदी और नांबुल नदी भी बाढ़ की चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही है। पूर्वी इम्फाल जिले में कल इरिल नदी के कटाव की पूरी तरह से मरम्मत नहीं की जा सकी है। इम्फाल पूर्वी जिले के लामलाई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है तथा इलाके के विभिन्न गांवों और धान के खेतों में जलस्तर बढ़ रहा है। प्रभावित जिलों में नदी किनारे बांध की मरम्मत का काम जारी है। प्रमुख नदियों में जलस्तर कम करने के उद्देश्य से इथाई बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं और इम्फाल बांध तथा थाउबाल बांध के कुछ गेट भी खोले गए हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। उन्हें आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराईं जा रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



