बिहार : अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्‍कर, मौके पर मौत

0
97

बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जहां रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां बेलाडीह महादलित टोला की रहने वाली वैजयंती कुमारी अपने एक साल के मासूम बेटे के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इसी बीच रोड क्रॉस करने के दौरान नीमचक गांव के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी के बाद बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here