मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने बिहार के 1.25 लाख रुपये के इनामी बदमाश लल्लन सिंह को ढेर कर दिया। लल्लन सिंह सहारनपुर में पकड़ा गया और गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान वह पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद प्रतिउत्तर में उसे मार गिराया गया। उस पर बिहार में सात हत्याओं का आरोप है, जिनमें दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। वह समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवां गांव का निवासी था और उस पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 1 लाख रुपये तथा चंदौली पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लल्लन सिंह लंबे समय से यूपी और बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द रहा है। 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में उसने एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में एक युवक की हत्या कर बाइक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। बिहार में उस पर हत्या, बैंक डकैती और लूट सहित कई मामले दर्ज थे। वह अपने दो भाइयों के साथ ‘ब्रदर्स गैंग’ चलाता था। 2017 में तीनों ने पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र में एक बैंक से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की डकैती की थी, जिसमें बैंक के दो सुरक्षा गार्डों समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



