बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया

0
85
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केंद्र तथा देशरत्न मार्ग स्थित आवेदन प्राप्ति केंद्र तक विकसित ‘सहयोग पथ’ का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का प्रभावी निष्पादन ही जनता की संतुष्टि सुनिश्चित करेगा और तभी सहयोग कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में कुल 129 आवेदन दर्ज हुए। इनमें से 100 आवेदक उपस्थित हुए, जिनके मामलों का निष्पादन किया गया। सहयोग शिविर में शिकायतों के प्रभावी समाधान से लाभान्वित नागरिकों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here