मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत शिवहर के बेलवा से मुजफ्फरपुर के मीनापुर तक 130.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 68.80 किलोमीटर लंबी बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण एवं निरीक्षण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के “नदी जोड़ो अभियान” के स्वप्न को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में साकार करते हुए यह परियोजना बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई क्षमता और जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग को नई दिशा देगी। इससे किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकसित बिहार के संकल्प को नई गति मिलेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



