मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें चोट से उबर रहे विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि उनका चयन फिटनेस मंजूरी पर आधारित है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद शतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। रोहित शर्मा भी टीम में हैं, श्रेयस अय्यर उपकप्तान बने रहेंगे और विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल तथा ईशान किशन को चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच एजबेस्टन (14 जुलाई), सोफिया गार्डन्स (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में खेले जाएंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है, जबकि नितीश कुमार रेड्डी को सीमिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम में रखा गया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर होने पर बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड टीम भी जारी की है। चक्रवर्ती अभी रिहैबिलिटेशन के अंतिम चरण में हैं। युवा तेज प्रिंस यादव को टी20 टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर आयरलैंड टी20 टीम के कप्तान होंगे और तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ‘अपडेटेड’ भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



