अफगानिस्तान ने मंगलवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का ऐलान किया था। अब बुधवार को बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा और सभी तीन मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि यह सीरीज अफगानिस्तान के ‘फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ का हिस्सा है और भारत में आयोजित की जाएगी।
बीसीसीआई ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कन्फर्म किया है कि अफगानिस्तान, 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत के साथ तीन मैचों की T20I सीरीज की मेजबानी करेगा। सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होगी, जिसमें दूसरा T20I मैच 15 सितंबर को और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मैच एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह सीरीज अफगानिस्तान के ‘फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ का हिस्सा है और इसे भारत में खेला जाएगा, जहाँ अफगानिस्तान ने हाल के सालों में अपने घरेलू मैच आयोजित किए हैं।”

News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



