ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का रूस ने किया समर्थन

0
108
ब्रिक्स में भारत की अध्यक्षता का रूस ने किया समर्थन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस ने कहा है कि वह ब्रिक्स की भारत की अध्यक्षता का समर्थन करेगा। उसने नई दिल्ली एजेंडे को आधुनिक और बहुत प्रासंगिक बताया। इसमें आतंकवाद-रोधी उपायों और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि इस वर्ष एक जनवरी को अध्यक्षता ग्रहण कर भारत वर्तमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ भविष्य की तैयारियों को प्राथमिकता दे रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक साक्षात्कार में उन्होंने क्षेत्र और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार बढ़ते खतरों के बीच आतंकवाद-रोधी उपायों की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र में एक वैश्विक सम्मेलन के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एआई शासन पर सहयोग सहित खाद्य, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्य राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करते हुए पारदर्शिता का समर्थन करते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here