भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया

0
74
भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज सुबह गुवाहाटी में हुई बैठक में, रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमारी, अजंता निओग, राजदीप रॉय, अशोक सिंघल और पीयूष हजारिका सहित आठ भाजपा विधायकों ने डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। असम गण परिषद के 10 विधायकों और बीपीएफ विधायकों की उपस्थिति में एनडीए के नेता के रूप में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जगत प्रकाश नड्डा ने डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए का नेता घोषित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा आज राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए 102 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here