मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आज नई दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संस्कृति और विरासत का संरक्षण करते हुए देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को सर्वोत्तम रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी राज्यों में शांति और समृद्धि की कामना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी सांसद बंसुरी स्वराज ने भी काली बाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



