मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक जहाज संग्राम को बुधवार को गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट अथॉरिटी (एमपीए) जेटी में आयोजित एक पारंपरिक सशस्त्र बल समारोह में पूरे सम्मान के साथ सेवामुक्त कर दिया गया। इस मौके पर महानिरीक्षक एके हरबोला, टीएम कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम), मुख्य अतिथि थे और डीआइजी के बालासुब्रमण्यम, टीएम (सेवानिवृत्त), समारोह के सम्माननीय अतिथि थे।
मीडिया की माने तो, जहाज को 14 फरवरी, 1996 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव द्वारा गोवा में कमीशन किया गया था और यह कमांडर कोस्ट गार्ड क्षेत्र (पश्चिम) की परिचालन कमान के तहत मुंबई में स्थित था। इसके अलावा, भारतीय तटरक्षक बल की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जहाज को 2009 में कोच्चि में दोबारा स्थापित किया गया था।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



